1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Siddaramaiah Karnataka assembly election

सिद्धारमैया अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

Siddaramaiah
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 1 दिन बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि दक्षिणी राज्य में कांग्रेस सत्ता में बनी रहेगी और कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है। चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है।
 
दलित मुख्यमंत्री बनने की संभावना के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अगर दलित मुख्यमंत्री पर निर्णय करती है तो यह अच्छा है। सिद्धारमैया ने विश्वास जताया कि कांग्रेस को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलेगा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) के साथ किसी तरह के गठबंधन की संभावनाओं से उन्होंने इंकार किया।
 
एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि एक्जिट पोल अगले 2 दिनों के लिए मनोरंजन हैं। पोल ऑफ पोल्स पर भरोसा करना वैसे ही है, जैसे किसी व्यक्ति को तैरना नहीं आता है और वह किसी सांख्यिकीविद पर भरोसा कर पैदल ही नदी पार कर जाए जिसकी औसत गहराई 4 फुट है। कृपया गौर कीजिए 6 जोड़ 4 जोड़ 2 का औसत 4 है। 6 फुट पर आप डूब जाएंगे।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इसलिए पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक एक्जिट पोल के बारे में चिंतित मत होइए। सप्ताहांत में निश्चिंत रहिए, खुशी मनाइए। हम फिर वापस आ रहे हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ और मंगलवार को परिणाम घोषित होंगे। चुनाव में 70 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। (भाषा)
अगला लेख
आईसीएसई के 10वीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट कल