1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka assembly election, exit polls 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit poll 2018

Karnataka assembly election
नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। लेकिन, एग्जिट पोल के रुझानों के मुताबिक राज्य में किसी भी दल को बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।
 
इंडिया टीवी वीएमआर सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को राज्य में 97 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 87 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। सबसे अहम बात यह है कि जद (एस) को 35 सीटें मिल सकती हैं, जो कि राज्य में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। अन्य के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान है। 
 
इंडिया टुडे एक्सिस पोल के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 75 से 95 सीटों पर सिमट सकती है। जद (एस) के खाते में 22 से 30 सीटें जा सकती हैं। अन्य उम्मीदवार 1 से 4 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं।
 
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 97 से 109 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 87 से 99 सीटें और जद (एस) को 21 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। 1 से 8 सीटें अन्य की झोली में गिर सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो एबीपी के मुताबिक भाजपा को 41, कांग्रेस को 39, जेडीएस को 17 तथा अन्य को फीसदी वोट मिल सकते हैं। हालांकि यह स्थिति दोपहर 2 बजे तक की है।

टाइम्स नाउ वीएमआर के पोल में कमोबेश यही स्थिति है। इसके मुताबिक भाजपा को 80 से 93 सीटें मिल सकती हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 103 सीटें, जबकि जदएस को 31 से 39 और अन्य को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। 
 
रिपब्लिक का पोल भाजपा को 95 सीटें दे रहा है। कांग्रेस को 73 से 82, जबकि जदएस 32 से 43 सीटें जीत सकती हैं। अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं।
अगला लेख
कर्नाटक विधानसभा चुनाव, देखें सभी Exit Poll