1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. अंग्रेजी में नाम होने पर भड़के शिवसेना विधायक, फाड़कर बोले अंग्रेजी में होना चाहिए नाम

Dilip Lande | अंग्रेजी में नाम होने पर भड़के शिवसेना विधायक, फाड़कर बोले अंग्रेजी में होना चाहिए नाम

Dilip Lande
मुंबई। महाराष्ट्र के एक विधायक ने सोमवार को एक आधिकारिक सूची यह कहते हुए फाड़ दी कि इसमें नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।
 
घटना उस वक्त हुई, जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है। उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ट भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं।
अगला लेख
आपके लिए काम की खबर, 24 डिग्री से कम पर नहीं चला सकेंगे Air Conditioner