1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Portfolio distribution in Maharashtra Govt

महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय...

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा प्रस्तावित विभागों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था।
 
महाराष्ट्र में विभागों के आवंटन के तहत उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता अजित पवार को वित्त एवं नियोजन विभाग दिया गया है जबकि उनके पार्टी सहयोगी अनिल देशमुख राज्य के नए गृह मंत्री बने।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि इनके अलावा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पहली बार विधायक बने शिवसेना के आदित्य ठाकरे को पर्यावरण, पर्यटन एवं प्रोटोकॉल विभागों का प्रभार सौंपा गया है।
मंत्री मंत्रालय
अजित पवार वित्त एवं नियोजन विभाग
अनिल देशमुख गृह
आदित्य ठाकरे पर्यावरण, पर्यटन एवं प्रोटोकॉल
बालासाहेब थोराट राजस्व
जयंत पाटिल जल संसाधन
छगन भुजबल फूड और सिविल सप्लाई
दिलिप वाल्से पाटिल एक्साइज एंड लेबर
अब्दुल सत्तार ग्रामीण विकास
जितेंद्र अवहाद आवास
राजेश तोपे स्वास्थ्य
राजेंद्र शिंगने खाद्य एवं औषधि प्रशासन
धनंजय मुंडे सामाजिक न्याय
एकनाथ शिंदे नगर विकास
सुभाष देसाई उद्योग
संजय राठोड़ वन
दादा भुसे कृषि
अनिल परब  परिवहन
संदीपान भुमरे रोजगार
शंकरराव गडाख जल संरक्षण
उदय सामंत उच्च व तकनीकी शिक्षा 
नितिन राउत ऊर्जा
वर्षा गायकवाड़ स्कूली शिक्षा
यशोमति ठाकुर महिला और बाल कल्याण
केसी पाडवी आदिवासी विकास
सुनील केदार डेयरी विकास व पशु संवर्धन
विजय वड्डेटीवार ओबीसी कल्याण
असलम शेख कपड़ा, बंदरगाह
अमित देशमुख स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति
 
अगला लेख
भारत-श्रीलंका टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम...