1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashtra : Uddhav Thackeray finalises portfolio allocation, congress MLA gets angry

उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों को किया विभागों का बंटवारा, क्यों नाराज हुआ कांग्रेस विधायक?

Maharashtra
मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिया गया है वहीं एनसीपी के अनिल देशमुख को महाराष्ट्र का गृहमंत्री बनाया गया है। विभागों के बंटवारे के बाद भी गठबंधन सरकार की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है।
 
कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोरंट्याल ने पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ‍लगातार तीसरी बार जालना से विधायक चुना गया हूं। मैंने अपने लोगों के लिए काम किया है। फिर भी मुझे मंत्री नहीं बनाया गया।
 
किसे मिला कौन सा मंत्रालय : कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व विभाग, अशोक चव्हाण को PWD और शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
 
एनसीपी के जयंत पाटिल को जल संसाधन (सिंचाई), छगन भुजबल को फूड और सिविल सप्लाई, दिलिप वाल्से पाटिल को एक्साइज एंड लेबर, जितेंद्र अवहाद को आवास, राजेश तोपे को स्वास्थ्य, राजेंद्र शिंगने को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, धनंजय मुंडे को सामाजिक न्याय मंत्रालय दिया गया है।
 
शिवसेना के आदित्य ठाकरे को पर्यावरण, पर्यटन, एकनाथ शिंदे को नगर विकास, सुभाष देसाई को उद्योग, संजय राठोड़ को वन, दादा भुसे को कृषि, अनिल परब को परिवहन, संसदीय कार्य, संदीपान भुमरे को रोजगार हमी, शंकरराव गडाख को जल संरक्षण, उदय सामंत को उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्रालय दिया गया है।
अगला लेख
लीबिया में सैन्य स्कूल पर हवाई हमला, 28 की मौत