1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cabinet expansion of Uddhav Thackeray

पिता उद्धव की सरकार में बेटा आदित्य बना मंत्री

Cabinet expansion of Uddhav Thackeray
मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
 
मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मुंबई की वर्ली सीट से पहली बार विधायक चुने गए आदित्य शिवसेना की युवा विंग के अध्यक्ष भी हैं। आदित्य ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ा।
 
इनके अलावा पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, राकांपा नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व वेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी मंत्री पद शपथ ली।
 
इससे पहले पवार ने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई।
 
राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने नए मंत्रियों को विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रांकापा नेता शरद पवार मौजूद थे।
अगला लेख
और घातक होगी भारतीय नौसेना, 24 पनडुब्बियों को बनाने का प्लान, इनमें होगी 6 परमाणु हमलावर पनडुब्बी