1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Ryan school case: conductor Ashok Kumar released from jail

रेयान स्कूल मामला: बस कंडक्टर अशोक जेल से रिहा

Ryan school case
गुड़गांव। रेयान स्कूल के सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए स्कूल बस कंडक्टर अशोक कुमार को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया। गुड़गांव की एक अदालत ने उसकी जमानत मंजूर की।
 
भोंडसी जेल से रिहा किये जाने के बाद अशोक वहां से सीधे सोहना के घांबरोज गांव में अपने घर गया। उसके साथ उसके वकील मोहित वर्मा और परिवार के सदस्य थे। परिवार ने मीडिया को अशोक से बात नहीं करने दी।
 
खबरों के मुताबिक ग्राम प्रधान और अन्य निवासियों ने अशोक के पिता अमीरचंद को 50 हजार रुपये की जमानत राशि जुटाने में मदद की। सीबीआई ने पिछले दिनों इस मामले में रेयान स्कूल के ही 16 वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया था जिसके बाद वर्मा ने अशोक की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी थी। (भाषा) 
अगला लेख
ब्रह्मोस के इस परीक्षण से बढ़ी वायुसेना की जंगी क्षमता, चीन-पाकिस्तान चिंतित