• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rajasthan crime news
Written By
Last Modified: जयपुर , मंगलवार, 7 मई 2019 (12:14 IST)

शर्मनाक, पति को बंधक बना पांच लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म

शर्मनाक, पति को बंधक बना पांच लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म - Rajasthan crime news
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के थाना गाजी इलाके में पांच युवकों ने पति को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के लगभग महिला पति के साथ बाइक से लालवाड़ी गांव से तालवृक्ष जा रही थी। थानागाजी-अलवर बायपास रोड पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकों ने अपनी गाड़ियां अड़ाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और फिर उसे बंधक बना लिया। बाद सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। 
 
पीड़िता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों के नाम छोटे लाल उर्फ सचिन, जीतू व अशोक हैं। पीड़िता ने यह नाम आरोपियों की आपस में हुई बातचीत के आधार पर बताए हैं, जबकि दो आरोपियों के नाम वह नहीं बता पाई। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने व पति की हत्या करने की धमकी दी।
 
धमकी के डर से महिला ने 5-6 दिन तक मामला दर्ज नहीं कराया। पीड़ित महिला ने अपनी व पति की आरोपियों से सुरक्षा मांग की है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376 (D) और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया है। 
ये भी पढ़ें
मुद्दों से पूरी तरह भटका चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग हैरान, नेता भी परेशान