1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. punjabi singer inder kaur murder case kidnapping canada accused
Last Modified: मंगलवार, 19 मई 2026 (15:56 IST)

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

Inder Kaur murder case
पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी सनसनीखेज क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में खौफ और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की लाश नीलो नहर से बरामद होने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने नया मोड़ ले लिया है।
29 वर्षीय इंदर कौर पिछले 6 दिनों से लापता थीं। परिवार का आरोप है कि उन्हें गनपॉइंट पर अगवा किया गया था। लगातार तलाश के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव नहर में मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
 
परिजनों के मुताबिक, मोगा का रहने वाला एक युवक लंबे समय से इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था। दोनों की दोस्ती करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। शुरुआत में बातचीत दोस्ती तक सीमित रही, लेकिन बाद में युवक ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
 
कहानी में असली मोड़ तब आया, जब इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद इंदर ने शादी से साफ इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसी बात से आरोपी बुरी तरह बौखला गया और बदला लेने की ठान ली।
परिजनों का दावा है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। उसका मकसद सिर्फ इंदर को रास्ते से हटाना था। आरोप है कि पहले उसने सिंगर का अपहरण किया, फिर बेरहमी से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते कनाडा भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय एंगल को देखते हुए जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
 
बताया जा रहा है कि इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि एक भाई लुधियाना के जमालपुर इलाके में रहता है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रीवाबा जडेजा ने डिजिटल माध्यम से जनगणना में लिया हिस्सा, जानें गुजरात में जनगणना का क्या है शेड्यूल?