1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ujjaini-express-derailed-rishikesh-yog-nagari-station-shunting-accident-coaches-damaged
Last Modified: ऋषिकेश , मंगलवार, 19 मई 2026 (12:49 IST)

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

rishikesh train accident
Rishikesh Train Accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास खांडगांव क्षेत्र में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और इसके डिब्बे दीवार से टकरा गए।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार देर रात रेलवे यार्ड क्षेत्र में शंटिंग के दौरान एक ट्रेन अचानक अनियंत्रित होकर तेज़ रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ पड़ी और आगे जाकर पटरी से उतरते हुए दीवार से टकरा गई। घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

कई घंटे के प्रयासों के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोगी के एक हिस्से को अन्य बोगी से काटकर अलग कर दिया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बोगी का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा हिस्सा अन्य बोगी से जुड़ा हुआ है। अब क्षतिग्रस्त बोगी के दूसरे हिस्से को भी काटा जा रहा है।
 

ट्रेक पर लोगों की आवाजाही रोकी

बताया जा रहा है कि ट्रेन अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर जाकर पटरी से उतर गई। इसके बाद डिब्बे जोरदार झटके के साथ दीवार से जा भिड़े। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराते हुए ट्रैक पर आवाजाही रोक दी गई।
 

मुरादाबाद डीआरएम मौके पर पहुंचे

वहीं, मध्यरात्रि को क्षतिग्रस्त बोगी के पीछे एक बोगी को छोड़कर अन्य बोगियों को दूसरे इंजन की मदद से घटनास्थल से ले जाया जा चुका था। डीआरएम मुरादाबाद मंडल भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रही हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
इंदौर में 'पानी' पर अपनों में रार: महापौर और बीजेपी विधायक आमने-सामने, जनता बूंद बूंद को तरसी, ये कैसी पॉलिटिक्‍स