बंगाल चुनाव में बड़ा खेल: वोटिंग से 2 दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम
फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने मतदान से 48 घंटे पहले नाम वापस लेकर सभी को हैरान कर दिया।
चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले लिए गए जहांगीर के इस फैसले से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते जहांगीर ने नाम वापस ले लिया। बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को मतदान होना है।
जहांगीर ने चुनाव के दौरान यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की ऑब्जर्वर के रूप में तैनाती को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि यह बंगाल है, अगर अजय पाल शर्मा सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं।
बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके मामले को वे खुद हैंडल करेंगे। मुख्यमंत्री ने जहांगीर खान को कुख्यात अपराधी बताते हुए कहा था कि पुष्पा अब उनकी जिम्मेदारी है और वह व्यक्तिगत रूप से उसके मामले को देखेंगे। शुभेंदु ने सोमवार को फाल्टा में एक चुनावी रैली भी की थी।
जहांगीर को अभिषेक बनर्जी का समर्थक माना जाता है। फाल्टा विधानसभा सीट भी अभिषेक के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर का ही हिस्सा है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था। हालांकि मतदान में गड़बड़ी और हिंसा के चलते यहां मतदान निरस्त कर दिया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें