पूर्व सांसद बृजभूषण की कोठी देखकर भौंचक रह गए Ashton Hall, अखाड़े में भी उतरे US फिटनेस इन्फ्लूएंसर
US Fitness Influencer Ashton Hall Gonda: अमेरिका के फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एश्टन हॉल दो दिन के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा पंहुचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और भाजपा सांसद करण भूषण से मुलाकात की। एश्टन बृजभूषण की आलीशान कोठी देखकर भौंचक रह गए।
एश्टन बृजभूषण के पैतृक आवास विश्नोहरपुर पंहुचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता की 15 एकड़ में बनी कोठी का भ्रमण भी किया। उन्होंने कोठी में ही खड़े हेलीकॉप्टर को देखा तो भौचक्के रह गए। एश्टन को तब और आश्चर्य हुआ, जब उन्होंने बृजभूषण को तोहफे में मिली ढाई करोड़ के घोड़े की सवारी की। उन्होंने अखाड़े में भी जोरआजमाइश की।
बृजभूषण के बेटे करण से मुलाकात
एश्टन ने कैसरगंज लोकसभा से भाजपा सांसद और बृजभूषण के बेटे करण भूषण से भी मुलाकात की। करण उनको नंदिनी नगर स्थित शूटिंग रेंज लेकर गए। जहां पर एश्टन ने निशाना लगाने की इच्छा जताई। इसके बाद करण ने उनको रायफल देते हुए निशानेबाजी के कुछ गुर भी बताए। इसके बाद एश्टन ने निशाना भी साधा।
इसी दौरान एश्टन की नजर करण की चप्पल पर पड़ी और चप्पल पर B लिखा हुआ था। इसको देखकर एश्टन ने
करण को बॉस बताया। इसके साथ ही एश्टन ने नंदिनी नगर के जिम में जाकर बृजभूषण की हनुमान गदा से एक्ससाइज करने का प्रयास किया। हालांकि, पहले दो प्रयास में वह गदा को उठाने में असफल रहे, लेकिन तीसरे प्रयास में वे सफल रहे।
कॉलेज में स्वागत
एश्टन नंदिनी नगर स्थित कॉलेज भी पहुंचे, वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसी दौरान, वे कॉलेज कैंपस में बच्चों के बीच पहुंचे विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनका उत्साह बढ़या। उनका प्रेरणादायक और मिलनसार व्यवहार कुश्ती और खेल के छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।
कौन हैं एश्टन हॉल?
एश्टन हॉल (Ashton Hall) अमेरिका के एक बेहद लोकप्रिय और मशहूर फिटनेस इन्फ्लूएंसर (Fitness Influencer), सोशल मीडिया स्टार और उद्यमी हैं। वे मूल रूप से जैक्सनविले, फ्लोरिडा (अमेरिका) के रहने वाले हैं और शुरुआत में वे एक एनएफएल (NFL) फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिटनेस कंटेंट क्रिएशन को अपना करियर बनाया।
हाल ही में वे भारत दौरे पर आए हैं, जिसकी वजह से वे भारतीय सोशल मीडिया और समाचारों में जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। एश्टन हॉल अपने सुबह के कड़े वर्कआउट रूटीन, इंटेंस ट्रेनिंग सेशन्स और मोटिवेशनल फिटनेस वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके मिलियंस (करोड़ों) में फॉलोअर्स हैं। अपने सरल स्वभाव और भारतीय फैंस के साथ खुलकर घुलने-मिलने के अंदाज के कारण इस समय वे भारतीय इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें