सम्बंधित जानकारी
- नमाज वाले बयान से CM योगी आदित्यनाथ ने 2027 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा किया सेट?
- Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में पारा 46 के पार, जानें देशभर का मौसम
- आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं
- 4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है नई कीमत?
'देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक तूफान...' राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसकी मार अंबानी-अडानी पर नहीं बल्कि देश के गरीब, किसान और युवाओं पर पड़ेगी। ALSO READ: 4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'
उन्होंने कहा कि महंगाई बढे़गी और आसमान की ओर जाएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहता हूं कि आपने पिछले 12 सालों में जो किया है उसका दर्द अदाणी और अंबानी को नहीं होगा बल्कि हमारे किसानों और मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी को एक्शन लेना शुरू कर देना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले आर्थिक तूफान में टिक नहीं पाएगा। दुख की बात यह है कि इस आर्थिक तूफान का खामियाज़ा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। इसका असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे। यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा। ALSO READ: PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह समझना चाहिए कि असली समस्या बेरोज़गारी और महंगाई है। आने वाले समय में खाद की समस्या होने वाली है। लेकिन पता नहीं नरेंद्र मोदी किस दुनिया में जी रहे हैं, मजाक बना रखा है। देश के मजदूरों, किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे कारोबारियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी की है। हम लगातार नरेंद्र मोदी से कह रहे हैं कि तूफान आने वाला है। आप ठोस कदम उठाइए और देश को सुरक्षित करिए, लेकिन वो कुछ और ही कर रहे हैं।
रायबरेली से सांसद राहुल ने कहा कि कोई ठोस कदम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे खुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश के सारे नेता- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी अंबानी के यहां शादी में गए थे। लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गया। क्योंकि मैं आपके यहां शादी में आना चाहता हूं, आपके घरों में आना चाहता हूं, मुझे वहां नहीं जाना।
edited by : Nrapendra Gupta
