1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Police constable dies in parade

महाराष्‍ट्र में परेड के दौरान अचेत होकर गिरा पुलिस कांस्टेबल, मौत

parade
ठाणे। महाराष्‍ट्र के ठाणे में एक पुलिस कांस्टेबल गुरुवार सुबह परेड के दौरान अचेत होकर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। ठाणे नगर पुलिस थाने के कर्मी मामले की जांच कर रही है। 
 
कांस्टेबल महेश मोरे (27) पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) में पदस्थ थे। जब परेड चल रही थी तभी मोरे अचेत होकर गिर गए।
 
मोरे को तत्काल ठाणे के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोरे को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
 
अगला लेख
CoronaVirsu India Update : 24 घंटे में बढ़े 6.8 फीसदी नए मरीज, लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा की मौत