Daily Horoscope
Tue, 22 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Petrol Pump loot

बेगूसराय में पेट्रोल पंप से 50 हजार लूटे

Petrol Pump
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव के निकट अपराधियों ने शनिवार तड़के पेट्रोल पंप से करीब 50 हजार रुपए लूट लिए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 4 की संख्या में अपराधियों ने दनियालपुर गांव के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और करीब 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
जापान में भारतीयों से नोटबंदी पर क्या बोले मोदी...