dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Nusli Wadia slaps defamation notice on Tata Sons

नुस्ली वाडिया ने टाटा संस को मानहानि का नोटिस भेजा

Nusli Wadia
मुंबई। टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों में एक स्वतंत्र निदेशक उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस बोर्ड को मानहानि का एक नोटिस भेज कर उससे अपने खिलाफ झूठा, अपमानजनक और निंदात्मक आरोप वापस लेने को कहा। टाटा संस ने बताया कि कंपनी नोटिस का उपयुक्त जवाब देगी।
 
वाडिया टाटा ग्रुप की उन कुछ कंपनियों में एक स्वतंत्र निदेशक हैं जिसने अपदस्थ चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कथित तौर पर पक्ष लेने को लेकर उन्हें हटाने के लिए ईजीएम बुलाई थी। वाडिया ने टाटा संस से अपने कदम रोकने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा है।
 
वाडिया ने 21 नवंबर की तारीख वाली नोटिस में कहा, 'ये आरोप बेबुनियाद, झूठे, अपमानजनक और निंदात्मक हैं और मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए हैं।' (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भूकंप के तेज झटकेे के बाद जापान में सुनामी