1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राज्य
  4. mallikarjun-kharge-targets-bjp-pm-modi-amit-shah-on-constitution-day

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

mallikarjun kharge answer to amit shah
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के 145 साल पुराने इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी खत्म होने वाली पार्टी नहीं है और यदि सभी मिलकर लड़ेंगे तो जीत निश्चित है। उन्होंने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि यह फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा है। ALSO READ: मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?
 
उन्होंने कहा कि अमित शाह पूछते हैं कि कितनी बार अंबेडकर-अंबेडकर बोलोगे और इसे एक फैशन बताते हैं। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब का नाम लेना कोई फैशन नहीं है, बल्कि संविधान विरोधी ताकतों को सीधा करने की दवा है। उन्होंने दोहराया कि जब तक संविधान को धोखा दिया जाता रहेगा, कांग्रेस 100 बार अंबेडकर का नाम लेती रहेगी।

"राहुल गांधी और कांग्रेस की छाया से भी डरती है सरकार"

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस की छाया से भी डरने लगी है। पार्टी की आगामी रणनीति पर बात करते हुए खरगे ने कहा कि जब भी अवसर मिलेगा, कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करेंगे और जहां उन्हें पहुंचना था, वे वहां पहुंचकर रहेंगे।
 

इमरान मसूद के बहाने एकजुटता का संदेश

पार्टी नेताओं को नसीहत और प्रोत्साहन देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद इमरान मसूद का जिक्र किया। खरगे ने कहा कि वे कभी-कभी टीवी पर इमरान मसूद को पूरे जोश के साथ बोलते हुए सुनते हैं, जो संसद में हमेशा पार्टी के लिए लड़ते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी को बातों से ज्यादा जमीन पर काम करने की जरूरत है और सभी मिलकर जितना काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। ALSO READ: अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे
 

400 पार के नारे, अग्निवीर योजना और चुनाव पर घेराबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि पहले वे हर जगह 'अबकी बार 400 पार' की बात करते थे, लेकिन '400 पार' का जो अश्वमेध घोड़ा छोड़ा गया था, उसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ वालों ने ऐसा सबक सिखाया कि अब इस नारे की चर्चा बंद हो गई है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप भी लगाए।
 
खरगे ने दावा किया कि भाजपा का 'डबल इंजन' फेल हो चुका है और अब कांग्रेस का इंजन काम करेगा। अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए अग्निवीरों को केवल दो साल का विस्तार (एक्सटेंशन) दिया गया है, जबकि इसे 10 साल का किया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के करीबी लोग मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि मजदूरों को कुछ नहीं मिल रहा है।
अगला लेख
होलकर कॉलेज में हुईं 15 नियुक्तियां सवालों के घेरे में, कैसे 18 हजार से 33 हजार हो गया वेतन