Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Lutheri bride, Lutheri bride gang

लुटेरी दुल्हन एवं उसका गिरोह पुलिस गिरफ्त में

Lutheri bride
नैनीताल। उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के खटीमा पुलिस ने लुटेरी दुल्‍हन को उसके गिरोह समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि लालच में ये अपने आप उसमें फंसते गए।
         
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये गिरोह पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते था। जो इनके जाल में फंस जाता लुटेरी दुल्हन उससे नाटकीय शादी करती और सुहागरात के दिन घर के माल पर हाथ साफ कर चंपत हो जाती थी। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि लालच में ये अपने आप उसमें फंसते गए।
          
लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह ने उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इन राज्यों में इस गिरोह ने ऐसे कई परिवारों को अपना शिकार बनाया है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए खटीमा पुलिस ने नाटकीय ढंग से लुटेरी दुल्हन से शादी करने की पेशकश की जिसके बाद गिरोह खुद-ब-खुद पुलिस के जाल में फंसता चला गया।
         
मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ की प्रभारी मंजू पांडे ने बताया कि यह गिरोह शादी कराने के एवज में भी पहले पैसे लेता है। उसके बाद दुल्हन घर में रखे माल पर हाथ साफ करती थी। दुल्‍हन सुहागरात वाले दिन दूल्हे एवं परिजनों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर देती है, जिसके बाद वह घर से सोना, चांदी रुपए और समेटकर भाग जाती है।
         
पुलिस ने बताया कि गिरोह की सरगना कलेक्टर फार्म खटीमा की रजवंत कौर है। इस धंधे में उसका बेटा सतनाम सिंह भी शामिल है। पुलिस इन दोनों के साथ टनकपुर की आरती कपूर उर्फ़ ज्योति एवं नानकमत्ता की गुरमीत कौर उर्फ माया को भी गिरफ्तार किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आज होगी मेधा पाटकर की पेशी