bride parents rejects demand of beef, marriage cancle
Written By
Last Updated :रामपुर , Saturday, 17 June 2017 (08:55 IST)
निकाह में नहीं परोसा बीफ, शादी रद्द...
रामपुर। रामपुर में लड़की के परिजन ने निकाह में बीफ परोसने की लड़के के परिजन की मांग ठुकराते हुए विवाह रद्द कर दिया। दरअसल लड़के वाले ने शर्त रखी थी कि या तो हमारे मेहमानों का स्वागत बीफ व्यंजनों से करें या विवाह रद्द होने के लिए तैयार रहें।
वधु पक्ष ने दूसरी शर्त स्वीकार कर ली। उन्होंने उनकी कार की भी मांग ठुकरा दी। घटना दरियागढ़ गांव की है। लड़की के परिजन ने वर के माता पिता और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
पटवाई के थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। (भाषा)