1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. lockdown till 10 May in Indore

इंदौर में बढ़ा जनता कर्फ्यू, नहीं लगेगी मंडी, होटलों से होम डिलीवरी पर रोक

Coronavirus
इंदौर। शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन ने 10 मई सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) यानी जनता कर्फ्यू बढ़ा दिया है।
 
जिला कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के मुताबिक पहले की तुलना में अब ज्यादा सख्ती होगी। जहां लॉकडाउन सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है, वहीं अब होटल और रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही चोइथराम फल-सब्जी मंडी सहित कोई हाट नहीं लगेगा। लोग अब रजिस्ट्री कराने भी नहीं निकल सकेंगे।   

उल्लेखनीय है कि इंदौर में 10 मई सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। हालांकि जिला प्रशासन ने 7 मई शुक्रवार तक के लिए ही आदेश जारी किए हैं, लेकिन उसके बाद शनिवार और रविवार (यानी 8 और 9 मई) को पहले से ही लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में 10 मई की सुबह यानी सोमवार तक सख्त पाबंदियां जारी रहेंगी। 
अगला लेख
CoronaVirus Live Updates : ‍पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म, पाबंदियां शुरू