सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तानी सहेली ने खोला राज, सीमा हैदर को बताया धोखेबाज
- राजस्थान में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 ट्रेनें रद्द
- एकनाथ शिंदे हटेंगे, अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे, राउत का दावा
- भदोही में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- पटना में भारी बारिश, बिहार विधानमंडल परिसर समेत कई सरकारी दफ्तरों में भरा पानी
महाराष्ट्र के पालघर में दिखा तेंदुआ, स्कूल बंद, ग्रामीणों में दहशत
Maharashtra News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में बार-बार तेंदुओं के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। वन अधिकारियों ने कहा कि गांव और उसके आसपास तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए। ग्रामीणों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
दहानू तालुका के बावड़ा गांव में जिला परिषद द्वारा संचालित एक स्कूल में कुछ दिनों पहले एक तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये स्कूल को एहतियान बंद कर दिया गया था।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बावड़ा में कनिकपाड़ा और धोंडीपाड़ा बस्तियों में रहने वाले कुछ युवाओं ने 9 जुलाई के बाद से कई बार तेंदुए को देखा। उन्होंने गांव के बुजुर्गों को इसकी जानकारी दी और वन विभाग को सूचित किया।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक स्थानीय जिला परिषद स्कूल को एहतियातन बंद रखा गया है। स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। वन विभाग ने अब तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए हैं।
