• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pakistani friend says, seema haider is cheating with sachin
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 जुलाई 2023 (11:32 IST)

पाकिस्तानी सहेली ने खोला राज, सीमा हैदर को बताया धोखेबाज

Seema haidar
Seema Haider news : पाकिस्तान से अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर की सहेली ने कहा कि सीमा चालाक और धोखेबाज है। उसने मुझसे कहा कि वो क्रिकेट मैच देखने जा रही है। पता चला कि वो तो भारत भाग गई। उसने सचिन को भी सीमा से बचकर रहने की सलाह दी।
 
खुद को सीमा की सहेली बताने वाली इस युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया कि गुलाम तो उसे बहुत प्यार करता है। सीमा ही उसके लायक नहीं है।
 
सहेली ने आरोप लगाया कि सीमा के पहले भी हजारों अफेयर रह चुके हैं। वो मुसलमान होते हुए हिंदू बन गई। उसे हिंदू से क्रिस्चियन से बनने में भी देर नहीं लगेगी।
 
2014 में गुलाम हैदर के साथ निकाह रचाने वाली 27 साल की सीमा अब उसी पति को छोड़कर अपने PUBG पार्टनर सचिन मीणा के साथ रहने के लिए ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा आ गई।
 
सचिन और सीमा पहली बार नेपाल में मिले थे, दूसरी बार नेपाल में मिलने के बाद उनकी शादी भी वहीं हो गई थी। जिस तरह से सीमा घर में रच बस गई है, वह भी आसानी से गले नहीं उतरता। जिस तरह मीडिया ने इस मुद्दे को हाथोंहाथ लिया है, उससे सीमा और सचिन के प्रति लोगों में सहानुभूति भी पैदा हुई है। 
 
सीमा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद दोनों को जमानत मिल गई। उसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे हैं। कानून के लिहाज से सीमा को भारत में रहने की अनुमति नहीं है।
ये भी पढ़ें
MP विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी,चुनाव प्रबंधन अभियान समिति के बने संयोजक