1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kuldeep Singh Sengar acquitted in 2019 accident case

साल 2019 दुर्घटना मामले में BJP के निष्‍कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी

Kuldeep Singh Sengar
नई दिल्ली। उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की साल 2019 में हुई दुर्घटना मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को कुलदीप सिंह सेंगर को बरी कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले में भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 9 अन्य के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था।

खबरों के अनुसार, उन्नाव के बहुचर्चित माखी दुष्कर्म कांड के बाद पीड़िता के साथ रायबरेली में सड़क हादसे मामले में कुलदीप सेंगर निर्दोष साबित हो गए हैं। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने दुर्घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 2017 में नाबालिग से दुष्कर्म के एक अलग मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।