रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (16:28 IST)

कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Kashmiri girls | कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिहार निवासी दो भाइयों को कश्मीरी लड़कियों से निकाह रचाना काफी महंगा पड़ा और ये दोनों भाई अब कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं तथा इन्हें जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। यह मामला बिहार के सुपौल जिले से जुड़ा है, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से कश्मीर पुलिस ने 2 लड़कियों को बरामद किया है और ये दोनों सगी बहनें हैं।
 
ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पति के साथ सुपौल पहुंची थीं। कोर्ट द्वारा इन दोनों बहनों का बयान भी दर्ज कराया गया है। मामला यह था कि इन युवतियों के पिता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ कश्‍मीर पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी थी।
 
दूसरी ओर बरामद की गईं दोनों लड़कियों ने सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहने की रजामंदी जाहिर की है। इन लड़कियों को तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था। ये दोनों सगे भाई हैं तथा वे कश्मीर में रहकर ही राज मिस्त्री का काम करते थे।

(सांकेतिक चित्र)