• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan minor girl marriage maulvi
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 मार्च 2019 (08:39 IST)

गिरफ्त में आया हिन्दू नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने वाला मौलवी

Pakistan
लाहौर। पाकिस्तान में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिन्दू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था।
 
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग. कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
 
13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘प्रभावशाली’लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था (भाषा)
ये भी पढ़ें
गिरिराज सिंह को मिलेगी कन्हैया कुमार की चुनौती, भाकपा ने बेगूसराय से बनाया उम्मीदवार