सम्बंधित जानकारी
- शिवसेना विधायक के बिगड़े बोल, शराब, मटन के लिए बिक गए वोटर्स, आपसे अच्छी तो वेश्या
- महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त
- Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर
- उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे
- पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्या है यह प्रतियोगिता
शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ को क्यों आया गुस्सा, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
Shivsena MLA news : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में विधायक हॉस्टल के कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें परोसे गए भोजन की गुणवत्ता खराब थी और वह इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान उठाएंगे।
वीडियो में विधायक संजय गायकवाड़ कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए, बिल के भुगतान से इनकार करते हुए और बिलिंग काउंटर पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।
Shameful Gundagiri from MLA Sanjay Gaikwad from Shinde Sena.
— Clyde Crasto - क्लाईड क्रास्टो (@Clyde_Crasto) July 9, 2025
Just because he is a part of the incumbent Maharashtra government, does he think he is above the law?
Will the Home Minister CM @Dev_Fadnavis show some courage and take immediate action on the MLA for his violent act? pic.twitter.com/raChL218ac
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गायकवाड़ ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि मैंने दो-तीन बार पहले भी भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। लेकिन इस बार तो भोजन बिल्कुल खराब था। मैं यह मुद्दा विधानसभा के मौजूदा सत्र में जरूर उठाऊंगा।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात को गायकवाड़ ने विधायक हॉस्टल के कैंटीन से खाना मंगवाया था। जब उनके कमरे में दाल और चावल पहुंचा, तो वह बासी और बदबूदार लगा। उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक गायकवाड़ सीधे कैंटीन में पहुंचे और उनकी वहां प्रबंधक से तीखी बहस हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक भोजन की गुणवत्ता को लेकर बेहद गुस्से में थे और उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी कहा कि वे इस खाने का बिल न चुकाएं। बहस के दौरान उन्होंने कैंटीन संचालक को थप्पड़ भी मार दिया।
गायकवाड़ पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में कहा था कि जो कोई भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण प्रणाली को खत्म करने की टिप्पणी के कारण उनकी जुबान काटेगा, वह उसे 11 लाख रुपए का इनाम देंगे। बुलढाणा पुलिस ने बाद में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
photo : social media
photo : social media
