1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kapil mishra delhi bjp vice president

कपिल मिश्रा दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष

kapil mishra
Kapil Mishra news : भाजपा ने कपिल मिश्रा को 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
 
मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नये पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) नीत दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके मिश्रा अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में मिश्रा ने भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, जिसमें उन्हें 'आप' नेता अखिलेश पति त्रिपाठी से हार का सामना करना पड़ा था।
अगला लेख
15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे पर स्पीच इन हिंदी 2023 : कैसे दें आजादी दिवस पर छोटा सा भाषण