1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. PM Modi sister meets with CM Yogi sister

CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, एक-दूसरे को लगाया गले

modi yogi sisters
dehradun news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन (Basanti Ben) उत्तराखंड में ऋषिकेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि देवी (Sashi Devi) से मिलने उनकी दुकान पर पहुंचीं।
 
बताया जा रहा है कि बसंती बेन ने अपने रिश्तेदारों के साथ स्थित कोठार गांव के पास प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद लौटते समय वे शशि देवी की दुकान पर पहुंची। शशि देवी कोठार गांव में रहती हैं और ‘मां भुवनेश्वरी प्रसाद भंडार’ नाम से एक दुकान चलाती हैं।
 
बसंती बेन को दुकान पर देखकर शशि देवी ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आई। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों को वीडियो में गले मिलते देखा जा सकता है।
देश के दो दिग्गज नेताओं की बहनों ने कुछ समय एक साथ बिताया। बंसती बेन ने शशि देवी की विनम्र जीवनशैली की जमकर सराहना की। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
MP Weather Updates: मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड अलर्ट