Jammu and Kashmir state | अब लहराएगा सिर्फ भारतीय तिरंगा, जम्मू कश्मीर का झंडा बना इतिहास
श्रीनगर की सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग से राज्य का झंडा हटाकर तिरंगा लहरा दिया गया है। इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर राज्य को पहले 2 ध्वज फहराने की स्वतंत्रता थी। राज्य को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से अब केवल एक ही ध्वज लहराया जाएगा, वो रहेगा भारतीय ध्वज।
भारत सरकार द्वारा राज्य को 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद श्रीनगर की सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग पर से राज्य का झंडा हटाया गया है और अब वहां सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। पहले यहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ राज्य का झंडा भी फहराया जाता था लेकिन अब यह झंडा अब इतिहास की बात बन चुका है।
कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख को प्रतिबिम्बित करने के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य के झंडे में 3 धारियां बनी हुई थीं और इसका रंग लाल था। जम्मू-कश्मीर राज्य की संविधान सभा ने 1952 में इस ध्वज को अपना आधिकारिक ध्वज बनाया था।
