1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Instructions for relief and rescue work of Pushkar Singh Dhami

yamunotri bus accident: सीएम धामी ने दिए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 22 के मरने और 7 के घायल होने की खबर

Pushkar Singh Dhami
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप रविवार को हुई बस दुर्घटना में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं। इस वाहन दुर्घटना में 22 लोगों के मरने और 7 के घायल होने की खबर है। सभी तीर्थयात्री थे और मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से यमुनोत्री धाम के दर्शनों को जा रहे थे।

 
मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत संबंधीकार्य संचालित हो, इसके लिए कारगर व्यवस्था बनाई जाए। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किए जाने के उन्होंने निर्देश दिए।
 
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
आदित्य ठाकरे ने चेताया,आ गई कोरोना की चौथी लहर