dharma sangrah
Tue, 15 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hisar Violation of Prohibition

हिसार में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर डेरा के 5 अनुयायी गिरफ्तार

Hisar
हिसार। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के 5 अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के परिप्रेक्ष्य में जिले में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डेरा के कुछ अनुयायी शनिवार रात यहां उत्तम धर्मशाला में एकत्रित हुए और बैठक की। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पारव चौक की तरफ बढ़ रहे थे।
 
पुलिस तुरंत हरकत में आई और डेरा के पांचों अनुयायियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अनुयायियों की पहचान कमल सिंह, केशव, राम सिंह, विनोद कुमार और सुनील के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए हुई है। हरियाणा के अन्य जिलों के साथ हिसार में भी निषेधाज्ञा जारी है।
 
पंचकूला में सीबीआई की एक अदालत ने शुक्रवार को राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया। अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार देने के बाद हरियाणा में हुई व्यापक हिंसा, आगजनी में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 250 लोग जख्मी हो गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हरियाणा, पंजाब में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी