Hanuman Chalisa
Tue, 18 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana Punjab Mobile Internet Services Bandh

हरियाणा, पंजाब में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी

Haryana
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। ऐसे में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं यहां मंगलवार तक बंद रहेंगी।
 
मोबाइल, इंटरनेट और डाटा सेवाएं बंद करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद 72 घंटे से बंद मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं मंगलवार तक बंद ही रहेंगी।
 
इसी तरह पंजाब में भी ये सेवाएं 3 दिन पहले से बंद हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा था कि यहां भी मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं मंगलवार तक बंद रहेंगी। शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के सीबीआई के फैसले के बाद पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा में 36 लोगपांचों की मौत हो गई।
 
यह दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं और कुछ संवेदनशील इलाकपांचों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चायनीज कार्टून चैनलों को बंद करने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र