• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hema Malini
Written By
Last Modified: मथुरा , बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (14:30 IST)

मथुरा में हेमा मालिनी का होली महोत्सव कार्यक्रम रद्द

मथुरा में हेमा मालिनी का होली महोत्सव कार्यक्रम रद्द - Hema Malini
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा में युमना नदी के तट पर 23 फरवरी को होने वाले 'होली महोत्सव' को स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने रद्द कर दिया है। वे इस कार्यक्रम का आयोजन निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग जुटाकर कर रही थीं।
 
इस कार्यक्रम का आयोजन विश्राम घाट के सामने यमुना के दूसरे तट पर होना था, लेकिन 'श्री माथुर चतुर्वेद परिषद' के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करते हुए सोमवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण में एक याचिका दायर कर दी थी। इसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
 
सांसद के हवाले से उनके प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा कि ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम के आयोजन में रुकावटें आना दुर्भाग्यपूर्ण है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मध्यप्रदेश भी राजी