• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Grandmother, Granddaughter, beating
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (00:47 IST)

पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई, गिरफ्तार

पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई, गिरफ्तार - Grandmother, Granddaughter, beating
कन्नूर। पोती द्वारा 90 साल की दादी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को पोती को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा की पोती 40 साल की दीपा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने बताया कि वृद्धा की पोती 40 साल की दीपा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ गलत तरीके से संपत्ति हथियाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

केरल मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट तलब किया है।

वृद्धा की पहचान कल्याणी के रूप में की गई है। वह अपनी बेटी देवकी के साथ रहती थी। दोनों पर महिला ने हमला किया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुंबई में ओला, उबर के ड्राइवरों की हड़ताल से लोग बेहाल