1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Goods train derailed in Etawah

इटावा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 1 बच्‍चे की मौत, घायलों को भेजा अस्‍पताल

Etawah
इटावा। इटावा जिले के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरों के अनुसार, इटावा में सोमवार शाम एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। दुर्घटना इतनी भीषण थी रेलवे लाइन के किनारे लगी रेलवे की पावर सप्लाई की लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में शिकार हुए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव के पास हुआ। मालगाड़ी दिल्ली से कानपुर जा रही थी। मालगाड़ी में पत्थर लदा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 
अगला लेख
महंत नरेन्द्र गिरि के कमरे से मिला सुसाइड नोट, गले में था फंदा