सम्बंधित जानकारी
- एक रामभक्त का दूसरे को अभूतपूर्व सम्मान
- आज कल्याण सिंह की अंतिम विदाई, शाह बोले- दबे, कुचले और पिछड़ों ने खोया अपना हितचिंतक
- UP: अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क, राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम बदलेगा
- वाराणसी में गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट, 2 की मौत, कई घायल
- लखनऊ में फिर पिटा ड्राइवर, महिला ने सरेआम चप्पल से पीटा
Train accident : यूपी के इटावा में मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार को पूर्वी समर्पित मालवाहक गलियारा के न्यू भदान-न्यू इकदिल खंड पर लोहे और इस्पात की चादरें ले जा रही एक मालगाड़ी के 17 डिब्बे को पटरी से उतर गए, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे हुई। रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संयुक्त तौर पर इस घटना की जांच करेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि यह खेप हरियाणा के हिसार से ओडिशा के ईस्ट कोस्ट रेलवे भेजी जा रही थी। हादसे के बाद सिर्फ डीएफसी पटरी प्रभावित है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर सभी यात्री और मालगाड़ी ट्रेन की आवाजाही सामान्य है। मालगाड़ी गलियारा में सेवा बहाल करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।
