सम्बंधित जानकारी
- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, नोटा को सबसे ज्यादा वोट मिले तो फिर होंगे चुनाव
- मालामाल हुए नेताजी, पांच साल में बढ़ गई 797 प्रतिशत संपत्ति
- शाहरूख को कलिंग सेना ने दी ओडिशा न आने की धमकी, 17 साल पुरानी है दुश्मनी
- जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद सियासी दंगल शुरू
- जब पीडीपी, एनसी के साथ गठबंधन में थे, तब भाजपा ने साख पर सवाल नहीं उठाया? : महबूबा
इस्तीफा देना चाहते थे गोवा केे सीएम पर्रिकर, भाजपा आलाकमान ने रोका
पणजी। बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुये तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ में नहीं था।'
गौरतलब है कि पर्रिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीडि़त हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
एक सवाल के जबाव में उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के कामकाज पर पर्रिकर की खराब सेहत का असर पड़ा है। (भाषा)
