सम्बंधित जानकारी
- लापरवाही! 69 करोड़ लोगों में से सिर्फ 11% ने ली कोविड प्रीकॉशन डोज, सरकार की बढ़ी चिंता
- Delhi Corona Updates: संक्रमण के 781 नए मामले, 2 रोगियों की मौत
- बिहार में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली से 8 जिलों में 20 लोगों की मौत
- 28 हजार करोड़ से ज्यादा के स्वदेशी हथियारों से बढ़ेगी भारतीय सेनाओं की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
- आशीष मिश्रा की जमानत याचिका नामंजूर, अदालत ने कहा- गवाहों को प्रभावित कर सकता है अभियुक्त
हैवान बना पिता, मासूम को किया बेइंतहा प्रताड़ित व सिगरेट से दागा
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक हैवान पिता का क्रूरता सामने आई है। जहां 5 साल के बेटे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। मासूम को बेइंतहा प्रताड़ित करके उसे पीटा गया। इतना ही नहीं, बच्चे को आरोपी ने सिगरेट की बट से भी जलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी पति फहीम रिजवान अहमद खान एवं उसकी पत्नी शादी के कुछ वर्ष पश्चात ही अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं। मगर पीड़ित बच्चा पिता के साथ रहता था।
जब बच्चे ने अपनी मां से मिलने की जिद की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, बच्चे को सिगरेट के बटों से जला दिया तथा उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया गया। वहीं निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। पीड़ित बच्चा और मां के बयान ले लिए गए हैं।
