1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 781 new cases of coronavirus infection in Delhi

Delhi Corona Updates: संक्रमण के 781 नए मामले, 2 रोगियों की मौत

coronavirus infection
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए और 2 रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.40 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,49,736 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 26,305 तक पहुंच गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार 1 दिन पहले 12,209 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,862 है।
अगला लेख
बिहार में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली से 8 जिलों में 20 लोगों की मौत