1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Faridkot firing case

फरीदकोट गोलीबारी मामला : सिद्धू ने साधा CM अमरिंदर पर निशाना, लगाया यह आरोप...

Faridkot firing case
चंडीगढ़। कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने वर्ष 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की घटना और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी के मामले में न्याय सुनिश्चित करने में देरी का आरोप लगाते हुए शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

इस मामले को लेकर सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री पर हमले कर रहे हैं और उन्होंने अमरिंदर सिंह पर वर्ष 2015 के इस गोलीकांड की जिम्मेदारी से बचने का भी आरोप लगाया था।

क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने शनिवार को वर्ष 2016 का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अमरिंदर सिंह द्वारा यह वादा करते सुना जा सकता है कि अगर वह सत्ता में आए तो फरीदकोट के 2015 गोलीबारी मामले को लेकर बादल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सिद्धू ने एक और वीडियो ट्वीट किया, जिसमें हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक वेब चैनल से कहा कि कानून अपना काम करेगा और वह जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।(भाषा)
अगला लेख
कोरोना काल में संकटमोचक बनी रेलवे, 25 ऑक्सीजन एक्सप्रेस बचा रहीं जिंदगी