सम्बंधित जानकारी
- पंजाब कांग्रेस विधायक ने की युवक की पिटाई, युवक ने पूछा था यह सवाल...
- अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने की पति की महिला मित्र की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
- अलीगढ़ : टेंपो के किराए को लेकर विवाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई
- मप्र : लड़की से छेड़छाड़ करने पर पर युवक की डंडों से पिटाई
- लड़की ने की मनचले युवक की चप्पल से पिटाई
पूर्व प्रेमी की चप्पलों से धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें एक महिला अपने ही पूर्व प्रेमी की धुनाई करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं युवक की इस पिटाई में युवती के पति और मां ने भी साथ दिया। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक महिला का अपने पूर्व प्रेमी को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सजोर गांव का बताया जा रहा है।
युवती अपनी मां के इलाज के लिए पिता और पति के साथ गुरुवार को अस्पताल गई थी, जहां उसका पूर्व प्रेमी पहुंच गया और युवती के पिता से उसकी शादी को लेकर विवाद करने लगा। इससे नाराज होकर युवती ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान युवती के पति, पिता और मां ने भी युवक की पिटाई की।
