1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Punjab Congress MLA beat up youth

पंजाब कांग्रेस विधायक ने की युवक की पिटाई, युवक ने पूछा था यह सवाल...

punjab congress MLA
सोशल मीडिया पर पंजाब कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड एक युवक के सवाल करने से नाराज होकर उसकी पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। कांग्रेस विधायक की इस हरकत पर उनकी पार्टी के लोग भी काफी नाराज हैं।

खबरों के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान जब एक युवक ने कांग्रेस विधायक से यह पूछ लिया कि उन्होंने उसके गांव के लिए क्या काम किया? बस युवक का इतना पूछना था कि विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, वे अपना आपा खो बैठे और युवक की पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं विधायक के सुरक्षा गार्डों ने भी युवक की पिटाई की। विधायक की इस हरकत से कांग्रेस के लोग भी काफी नाराज हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना हो रही है। विधायक की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अगला लेख
अफगानिस्तान में तालिबान ने महिला खिलाड़ी का सिर कलम किया, परिवार को दी यह धमकी...