सम्बंधित जानकारी
- असम के तेजपुर में भूकंप के झटके
- महाराष्ट्र में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटके, घरों में मैच देख रहे लोग बाहर भागे
- एकता दिवस पर केवड़िया में हुई परेड, BSF ने किया वुशू मार्शल आर्ट का प्रदर्शन (देखिए फोटो)
- सरदार पटेल जयंती : आधुनिक राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल
- भयानक आग से झुलसे बच्चे, सीवर से निकली गैस
गुजरात के द्वारका में भूकंप के झटके
गांधीनगर। गुजरात में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई।
दोपहर 3.15 बजे आए इस भूकंप का केंद्र गुजरात के द्वारका में बताया जा रहा है।
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richer Scale hit 223 km north northwest of Dwarka, Gujarat today at 3:15 pm: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) November 4, 2021
इससे पहले आज सुबह असम के तेजपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई।
भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप का खतरा हर जगह अलग-अलग है। भारत को भूकंप के क्षेत्र के आधार पर चार हिस्सों जोन-2, जोन-3, जोन-4 तथा जोन-5 में बांटा गया है। जोन 2 सबसे कम खतरे वाला जोन है तथा जोन-5 को सर्वाधिक खतनाक जोन माना जाता है।
उत्तर-पूर्व के सभी राज्य, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से जोन-5 में ही आते हैं। उत्तराखंड के कम ऊंचाई वाले हिस्सों से लेकर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से तथा दिल्ली जोन-4 में आते हैं। मध्य भारत अपेक्षाकृत कम खतरे वाले हिस्से जोन-3 में आता है, जबकि दक्षिण के ज्यादातर हिस्से सीमित खतरे वाले जोन-2 में आते हैं।
हालांकि राजधानी दिल्ली में ऐसे कई इलाके हैं जो जोन-5 की तरह खतरे वाले हो सकते हैं। इस प्रकार दक्षिण राज्यों में कई स्थान ऐसे हो सकते हैं जो जोन-4 या जोन-5 जैसे खतरे वाले हो सकते हैं। दूसरे जोन-5 में भी कुछ इलाके हो सकते हैं जहां भूकंप का खतरा बहुत कम हो और वे जोन-2 की तरह कम खतरे वाले हों। भारत में लातूर (महाराष्ट्र), कच्छ (गुजरात) जम्मू-कश्मीर में बेहद भयानक भूकंप आ चुके है।
