सम्बंधित जानकारी
- ISI को लड़ाकू विमानों की जानकारी दे रहा था HAL कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- हाथरस जा रहे 4 लोग मथुरा से गिरफ्तार, UP में दंगा फैलाने की थी साजिश
- दिल्ली में आतंकी हमला करने पहुंचे 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ा धमाका करने की थी योजना
- हनीट्रैप के आरोप में फंसाकर वैज्ञानिक को बनाया बंधक, 3 आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस में गैंगरेप,रेलवे के दो बड़े अफसर गिरफ्तार
मुंबई : लॉकडाउन के बावजूद चल रहा था डांस बार, 19 गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बावजूद संचालित किए जा रहे एक डांस बार पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 11 महिलाओं को बचाया गया जबकि 15 ग्राहकों और डांस बार के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।
जोन के पुलिस उपायुक्त के विशेष दस्ते ने यह छापेमारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। जोन-11 के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने कहा कि छापेमारी के दौरान 11 महिलाओं को बचाया गया जबकि 15 ग्राहकों और डांस बार के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि बार बिना अनुमति के चलाया जा रहा था और हमारी जांच में सामने आया कि ' विशेष ग्राहकों' के लिए यह संचालन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बंगुर नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा)
