Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dera supporters arrested in Panchkula violence

डेरा सच्चा सौदा के दो मुख्य पदाधिकारी गिरफ्तार

Dera supporters
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए डेरा के दो मुख्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने कहा कि पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा केंद्र के प्रभारी चमकौर सिंह और डेरा के मुख्य पदाधिकारी दान सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को 25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने राम रहीम की सुरक्षा का हिस्सा रहे पंजाब पुलिस के कमांडो करमजीत सिंह को भी पटियाला से गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि कमांडो को पंचकूला अदालत परिसर से राम रहीम सिंह को मुक्त कराने की साजिश रचने में भूमिका के लिए पकड़ा गया।
 
पंचकूला के डीसीपी ने कहा, 'तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।' पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया था जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी।
 
पंचकूला में आगजनी और हिंसा में 35 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य लोग घायल हो गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ा खुलासा! राम रहीम के डेरे में मिली विस्फोटक सामग्री