सम्बंधित जानकारी
- 15 साल में सबसे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून
- दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 6 माह में 600 करोड़ रुपए की हेरोइन की जब्त
- मौसम अपडेट : 10 जुलाई को उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंचेगा मानसून, IMD ने जताया अनुमान
- Covid नियमों के उल्लंघन को लेकर अगले आदेश तक लाजपत नगर बाजार बंद
- महाराष्ट्र विधानसभा का 2 दिवसीय मानसून सत्र आज से, ये 3 प्रस्ताव हो सकते हैं पास
दिल्ली : देर से आएगा मानसून, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में उत्तर-पूर्व, उत्तर और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि शाम साढे पांच बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।
इसने बताया कि राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह मध्यम मध्यम श्रेणी में थी। आंकड़ों के अनुसार आज शाम छह बज कर 40 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 133 दर्ज किया गया।
