सम्बंधित जानकारी
- Baba Siddique Death : मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, NCP अजित गुट के थे नेता
- Gujarat : मेहसाणा में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 2 महिलाओं समेत 9 मजदूरों की मौत
- UP : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
- क्या महायुति में सब ठीक है? महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताई सच्चाई
दिल्ली की हवा खराब, AQI बढ़कर 209
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उसने बताया कि दिल्ली में रविवार को दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 209 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
