शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. minor girl who went to see fair in Banda was gang raped,
Last Modified: बांदा (उप्र) , शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (01:09 IST)

UP : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

UP : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार - minor girl who went to see fair in Banda was gang raped,
Uttar Pradesh Crime News : बांदा जिले में मेला देखने गई एक नाबालिग के साथ 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ पड़ोसी गांव में मेला देखने गई थी। जब दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तो आरोपियों ने उसे रोका, जबरन अपनी कार में बैठाया तथा एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पैलानी थाना के प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि पीड़िता सात अक्टूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ पड़ोसी गांव में मेला देखने गई थी।
उन्होंने बताया कि शाम को जब दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तो आवेश (21) व मुजीबुर्रहमान (32) ने उसे रोका, जबरन अपनी कार में बैठाया तथा एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और अगली सुबह घर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour