1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Cyclone Ockhi

चक्रवात ओखी : मुंबई में भारी बारिश, स्कूल बंद

Cyclone Ockhi
मुंबई। चक्रवात ओखी का सामना करने के लिए मुंबई कमर कस रहा है, दूसरी ओर इसके चलते महानगर के आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। ऐहतियाती तौर पर शहर और नजदीक के जिलों में स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के कुछ हिस्सों में आज तड़के तूफानी बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में रूक-रूककर बारिश होगी।
 
मुंबई में सोमवार रात कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे पर यातायात धीमा पड़ गया।
 
मौसम विभाग की मुंबई वेधशाला की ओर से चेतावनी जारी करने के बाद राज्य सरकार ने मुंबई, सिंधुदुर्ग, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित किया। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : आयुष ओझा 
 
अगला लेख
स्पोर्टी लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ लांच हुई सिलेरियो एक्स