1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cut the thumb while lifting the ball

Gujarat: दबंगों की बर्बरता, क्रिकेट बॉल उठाने पर दलित का काट दिया अंगूठा

cricket ball
Gujarat: गुजरात के पाटन जिले से एक बर्बरतापूर्ण समाचार सामने आया है। यहां से एक दलित व्यक्ति के हाथ का अंगूठा काटे जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच के बीच गेंद उठाने को लेकर यह लड़ाई शुरू हुई थी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
यह मामला गुजरात के पाटन जिले के काकोशी गांव का है। एफआईआर के अनुसार गांव के स्कूल ग्राउंड में दबंग लोगों का एक समूह क्रिकेट मैच खेल रहा था। मैच के बीच एक दलित लड़के ने गेंद उठा ली थी। इसको लेकर क्रिकेट खेल रहे युवक भड़क गए। उन्होंने दलित समुदाय के सदस्यों का अपमान करने और डराने के इरादे से गेंद उठाने वाले लड़के को जातिसूचक गालियां दीं।
 
इस दौरान मौजूद जब लड़के के चाचा धीरज परमार ने इस पर आपत्ति जताई तो मामला शांत हो गया, हालांकि बाद में शाम को धारदार हथियारों से लैस 7 लोगों के एक समूह ने धीरज और उसके भाई कीर्ति के घर हमला कर दिया। पिता को पीटा और एक आरोपी ने दलित युवक कीर्ति का अंगूठा काट दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Apple ने लांच किए MacBook Air समेत कई प्रोडक्टस, टेक वर्ल्ड के लिए क्यों खास हैं Vision Pro